फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jal Nigam tops the IGRS defaulter list

Auraiya News: आईजीआरएस डिफाल्टर सूची में जल निगम अव्वल

Mon, 21 Apr 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 21 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam tops the IGRS defaulter list
औरैया। आईजीआरएस शिकायत की समीक्षा में डीएम को जल निगम, पीडब्ल्यूडी व समाज कल्याण विभाग डिफाल्टर मिले हैं। ये विभाग टॉप फाइव सूची में पाए गए। इन विभागों ने अपनी शिकायतें नहीं निपटाईं।
विज्ञापन

इसमें जल निगम पहले स्थान पर है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि तीन दिन में लंबित शिकायतें निपटाएं। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जूम मीटिंग से 26 अप्रैल तक के प्राप्त संदर्भों की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा में जल निगम की सबसे ज्यादा 90 शिकायतें मिलीं। जबकि दूसरे नंबर पीडब्ल्यूडी रहा। समाज कल्याण विभाग तीसरे पायदान पर रहा। इन विभागों में भी ज्यादा 40 से ऊपर शिकायतें पाई गईं। उन्होंने संबंधित विभागों को तीन दिन में संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। कहा कि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में संचालित विकासपरक कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति ली। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति संतुष्टि पूर्ण न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधितों को निर्देश दिए कि प्रगति बढ़ाएं।

राजस्व कार्यों की समीक्षा में डीएम ने धारा 80 के मामलों का तीन दिन में निस्तारण करने को कहा। सीमा स्तंभ के मामलों को भी शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। रजिस्ट्री, बैनामा आदि मामलों में लापरवाही की प्राप्त हो रही शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि संबंधित रजिस्ट्री व बैनामा आदि के कार्य में जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed