{"_id":"66e9c0f2e95f499155083c77","slug":"jai-shri-ram-echoed-in-temples-on-budhwa-mangal-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116656-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में गूंजा जय श्री राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में गूंजा जय श्री राम
विज्ञापन
औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक पूजा पाठ व पूजन से लेकर प्रसादी वितरण का दौर जारी रहा। मंदिरों में जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। आस्था के जनसैलाब के साथ ही समानता का संगम भी देखने को मिला।
बुढ़वा मंगल के अवसर पर फफूंद रोड पढ़ीन गांव के पास स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर धार्मिक आयोजन की धूम रही। यहां अखंड रामायण व सुंदर कांड पाठ के समापन अवसर पर दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जो देर रात्रि तक चलता रहा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, सपा नेता रामजी शुक्ला, पूर्व पालिका प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, ओमजी शुक्ला, किशन शुक्ला सहित विधायक प्रदीप यादव, लल्ली तिवारी, बौद्ध प्रिय गौतम, सिद्ध गोपाल पाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
वहीं सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही आस्थावानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। सेहुद के हनुमान मंदिर के बालयोगी रामप्रियदास ने भोग व वंदन का चोला चढ़ाया। यहां पर हवन पूजन किया गया और मेला लगा। दिबियापुर की बड़ी सब्जी मंडी गली स्थित भव्य श्रीबालाजी मंदिर में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस मौके पर मुकुल गुप्ता, अंशुल पोरवाल, देवू यादव, मोंटी पोरवाल, पोटन यादव, अंशु गुप्ता, मोहित यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे। अजीतमल में खेतूपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर व इटावा रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। खेतूपुर रोड बाबरपुर स्थिति हनुमान मंदिर पर सुबह संगीतमयी सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हनुमान गढ़ी मंदिर पर भक्तों उमड़ी भीड़
बिधूना। बुढ़वा मंगल पर किशनी रोड स्थित नकेडी पुलिया पर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। हनुमान गढ़ी रठगांव, कस्बा के फीडर रोड़, लोहामंडी, किशनी रोड, पसुआ मोड पर व्यापारियों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। संदीप गुप्ता, लल्ला भदौरिया, हिमांशू वर्मा, चंदन गुप्ता, सौरभ पोरवाल, अनमोल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, लालू गुप्ता, संदीप भदौरिया, शीलू भदौरिया, नीतू गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि व्यापारियों की मौजूदगी रही। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धनुष यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
एरवाकटरा। एरवाकुईली स्थित सराफा बाजार में जन सेवा समिति के तत्वाधान में बुढ़वा मंगल के अवसर पर विशाल धनुष यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गांव स्थित सराफा बाजार में जन सेवा समिति के तत्वाधान में बुढ़वा मंगल के अवसर पर सोमवार रात को विशाल धनुष यज्ञ की लीला का मंचन महानगर कानपुर से आए कलाकारों के द्वारा किया गया। जिसमें परशुराम कमलेश कुमार, लक्ष्मण अजित शुक्ला, राम अमित शुक्ला, वाणासुर अमित बाजपेयी, रावण सुदेश कुमार, जनक सोनू के द्वारा अभिनय की प्रस्तुति दी। वहीं कॉमिक कलाकार दिनेश अंजाना के द्वारा मौके पर मौजूद दर्शकों को चुटकलों व चित्राहार सुनाकर बहुत हसाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व लक्ष्मण की पावन आरती कर किया। वहीं भंडारा सुबह 10 बजे शुरू होकर देर रात्रि तक चला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित चौबे, नितिन गुप्ता, प्रदीप राठौर, दीपक राठौर, शिवम तिवारी, राजेश, दिलीप गुप्ता रहे। वहीं कस्बा उमरैन स्थित कन्या पाठशाला के पास स्थित प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। कस्बे के निवासी कृष्णकांत गुप्ता, रामआसरे गुप्ता, विकास कुमार, ब्रजीव कुमार उर्फ पिंटू, अंकुर गुप्ता, मनु,रुचि गुप्ता, राधा देवी, सरोजनी देवी, नेमा देवी, रीता, संतोषी गुप्ता, राहुल कुमार, सुनील कुमार रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुरादगंज में भंडारे का हुआ आयोजन
मुरादगंज। कस्बा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल पर्व पर मैन चौराहा स्थित संकट हरण दरबार हनुमान मंदिर व सब्जी मंडी स्थिति हनुमान मंदिर पर स्थानीय निवासियों व समाजसेवियों के द्वारा हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर मंटू विश्नोई, गोलू गुप्ता, शुभम गुप्ता, मोनू गुप्ता, अक्षय लाला पोरवाल, ईशान शर्मा, धर्मेंद्र चौहान डबलू, प्रांशू पोरवाल, यशवीर गुप्ता, शिवम दीक्षित, बल्लू पोरवाल, सतीश पोरवाल, छुन्ना पोरवाल, संटी पोरवाल काफी संख्या में लोग सहयोग करते नजर आए। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
झंडा चढ़ाकर किया पूजन
औरैया। जिला पंचायत सदस्य व सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के साथ बुढ़वा मंगल के अवसर पर कंचौसी स्थित बैकुंठ धाम मंदिर में कई युवाओं ने झंडा चढ़ाकर पूजा अर्चना की। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कंचौसी रेलवे स्टेशन के समीप प्रसिद्ध बैकुंठ धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाग्यनगर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य व सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य उदयवीर यादव, पवन कटियार, अरुण यादव जिलाध्यक्ष कानपुर देहात, समरथ पाल प्रभारी बुंदेलखंड सपा, दीपू यादव, शैलेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, अनूप पोरवाल, सोनू भदौरिया, ज्ञानेंद्र राजपूत, रामकिशन फौजी समेत कई लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फफूद। कस्बे के ककोर मार्ग पर स्थित सुप्रसिद्व महावीर धाम पर सुबह से ही हनुमान जी की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मैन गेट पर हर भक्त को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। एक तरफ महिलाओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था थी, तो दूसरी तरफ पुरुषों व बच्चों को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। मेला में बच्चे झूला का लुप्त उठा रहे थे। ऐसी मान्यता है कि बुढ़वा मंगल पर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करने और सुंदरकांड को पढ़ने से भक्तों को हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। अगर आपकी कोई मनोकामना अधूरी है या फिर कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी के मंदिर में चोला चढ़ाएं। मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से श्रद्धालु की सारी अधूरी इच्छाएं हनुमान जी की कृपा से पूर्ण होंगी। संवाद