फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   its been 6 years sadhan sehkari samiti not open

छह सालों से बनी खड़ी साघन सहकारी समिति की इमारत हो रही जर्जर

Sat, 28 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
its been 6 years sadhan sehkari samiti not open
औरैया। मुरादगंज के बिरूहूनी में 2015 में बनाई गई साधन सहकारी समिति संचालन शुरू हुए बिना ही जर्जर हो रही है। हाल ये है कि समिति बंद होने से खाद-बीज के लिए किसानों को आठ से दस किलोमीटर दूर तक दौड़ लगानी पड़ती है। बावजूद इसके उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका है। जिम्मेदार इसके पीछे कर्ज को वजह बता रहे हैं। एआर कोआपरेटिव ने जल्द समिति का संचालन शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बिरूहूनी में पूर्व में बनी साधन सहकारी समिति की इमारत जर्जर होने के बाद उसे ध्वस्त करा दिया गया था। 2015 में कार्यदायी संस्था नेफेड प्रखंड इटावा ने नई साधन सहकारी समिति का निर्माण कराया। जिस पर लाखों रुपये खर्च हुए थे। लेकिन इमारत बनने के छह साल बीतने के बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस कारण किसानों को खाद-बीज के लिए दूर जाना पड़ता है। सूत्रों के मुताबिक इस समिति पर बैंक का लाखों रुपये कर्ज होने के कारण कोई भी इसके संचालन का जिम्मा लेने से कतरा रहा है। इसका खामियाजा किसानों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बताई समस्या
बिरूहूनी गांव निवासी किसान आशीष दुबे ने बताया कि सरकार एक ओर किसानों को हर सुविधा देने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणांचल के किसानों को गांव में साधन सहकारी समिति की इमारत तैयार खड़ी होने के बाद भी कई किलोमीटर तक की दौड़ लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नित्यानंद पांडेय ने कहा कि कोऑपरेटिव विभाग छह साल से किसानों की परेशानी की अनदेखी कर रहा है। इसके कारण किसानों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से सहकारी समिति का संचालन शुरू कराने की मांग की है।

साधन सहकारी समिति बिरूहूनी पर बैंक का काफी कर्जा है। इसके संचालन के लिए कई बार प्रयास किए गए लेकिन कर्जा होने के कारण कोई तैयार नहीं हो रहा है। हालांकि रोशंगपुर में तैनात प्रभारी सचिव अशोक यादव से बात कर ली गई है। जन्माष्टमी के बाद साधन सहकारी समिति बिरूहूनी का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। ताकि किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सके। - कमल कांत मिश्रा, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed