फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ITI Colleges in the village will Pdhin

पढ़ीन गांव में बनेगा आईटीआई कालेज

Tue, 21 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 21 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

आईटीआई कालेज निर्माण के लिए जमीन मिल गई है। फफूंद

विज्ञापन
रोड पर स्थित ग्राम पढ़ीन में कालेज के लिए दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही भूमि की अधिसूचना जारी कर भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
 
शासन ने जिले में आईटीआई कालेज स्थापना की स्वीकृति वर्ष 2014 में प्रदान की थी। पिछले दिनों जनपद की स्वीकृति परियोजनाएं को लेकर बुलाई गई विशेष बैठक में डीएम ने एसडीएम को सदर इलाके की लंबित परियोजनाएं के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

एसडीएम ने विशेष रुचि दिखाते हुए आईटीआई कालेज के लिए भूमि का चयन कर लिया है। एसडीएम ने ग्राम पंचायत पढ़ीन में चिह्नित की गई दो एकड़ भूमि का प्रस्ताव डीएम को भेज दिया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जिला प्रशासन चिह्नित भूमि को अधिसूचित करने की कार्रवाई करेगा।

इसके बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि अगले शैक्षिक सत्र से आईटीआई कालेज में प्रवेश भी शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि चयन के बाद की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed