फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   istrict panchayat president took the oath of RAJVEER

राजवीर ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ

Fri, 15 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 15 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
istrict panchayat president took the oath of RAJVEER

जिला मुख्यालय स्थित ग्राउंड पर गुरुवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह को एसडीएम सदर ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। शपथ लेने के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।

विज्ञापन



समारोह के दौरान ग्राउंड में सपाइयों का हुजूम उमड़ा। पूरे पंडाल में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व राजवीर यादव जिंदाबाद के नारे गुंजायमान रहे।

 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताया है, उसे टूटने नहीं देंगे।
विज्ञापन



कहा कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। वह बिना किसी भेदभाव के जिले में विकास की गंगा बहाएंगे और जिले के गरीब जनता को समस्याओं से निजात दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि क्षेत्र का विकास कराने में जिला पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्यों से सहयोग की उम्मीद जताई और आभार व्यक्त किया।

 
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के अलावा सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, पूर्व राज्यमंत्री डा. कमलेश पाठक, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता, सदर विधायक मदन गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता मौजूद रहे।

 
सपा रंग में रंगा दिखा पंडाल - औरैया। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव के अलावा सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लाल टोपी लगाए नजर आए। पंडाल के चारों ओर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सपा रंग में रंगे नजर आए।


 
युवाओं में दिखा जोश - औरैया। दिग्गजों को दरकिनार कर लंबी लड़ाई के बाद राजवीर यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर युवाओं में अधिक जोश दिखा। युवा राजवीर यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पंडाल को गुंजायमान कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed