{"_id":"61b250dd498d1231ef3b994d","slug":"irrigation-department-s-je-committed-suicide-auraiya-news-knp668689198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के जेई ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के जेई ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर 30 नवंबर को सिंचाईं विभाग के जेई का शव मिला था। हादसा और आत्महत्या को लेकर अटकलें लग रही थीं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के साथ ही अटकलों पर विराम लग गया। जीआरपी ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति सौंप दी। 30 नवंबर की सुबह छह बजे के आसपास प्लेटफार्म नंबर चार के किनारे रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली।
पहचान पत्र आधार कार्ड से मृतक की पहचान फिरोजाबाद जनपद के गांव नगला खंगर, भदान निवासी संदीप कुमार (32) पुत्र विजय सिंह के रूप में पहचान हुई। पता चला था कि मृतक भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर इटावा के अवर अभियंता पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की सूचना पर बुधवार को पिता विजय सिंह, भाई नरेंद्र, वीरेंद्र पत्नी रेखा एवं साले पंकज जीआरपी चौकी पहुंचे। यहां पर जीआरपी प्रभारी जयकिशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम इंजरी से मौत की बात सामने आई है।
बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो गया कि जेई ने आत्महत्या की थी। हालांकि मृतक के भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक यह नहीं पता चल सका कि संदीप ने क्यों और कैसे आत्महत्या की। बताया कि उन्होंने पुलिस से जांच के लिए निवेदन किया है।