{"_id":"588f7bc64f1c1b313de81278","slug":"invoices-not-yet-submitted-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान जमा फिर भी नहीं मिले नामांकन पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान जमा फिर भी नहीं मिले नामांकन पत्र
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना विधान सभा क्षेत्र से नामांकन पत्र लेने आये तीन संभावित उम्मीदवारों को सोमवार शाम तक नामांकन पत्र नहीं मिल सके। काफी इंतजार के बाद वह लौट गए। इन लोगों का कहना है कि वह एक दिन में सारी प्रक्रिया कैसे पूरी कर पायेंगे।
नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन मंगलवार 31 दिसंबर है। जबकि इसके एक दिन पहले बिधूना विधान सभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवारी करने के लिए लक्ष्मण कुमार और राजेश कुमार निर्दलीय के अलावा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से नरेश सिंह चौहान निवासी बिधूना नामांकन पत्र लेने पहुंचे। तीनों संभावित दावेदारों ने बताया कि वह नामांकन पत्र लेने के लिए सोमवार सुबह 12 बजे पहुंचे।
उन्हें संबंधित अधिकारी को जमा किये गये चालान की रसीद दिखाते हुए नामांकन पत्र मांगा। उन्हें नामांकन पत्र के लिए कुछ देर इंतजार करने की बात कही गयी। इंतजार करते-करते शाम के पांच बज गए। देरशाम सात बजे तक जब तीनों संभावित दावेदारों को नामांकन पत्र नहीं मिले तो इन दावेदारों ने शिकायत दर्ज कराने को एसडीएम से कहा। जिस पर एसडीएम (आरओ) ब्रजकिशोर ने उन्हें नामांकन पत्र न होने की बात कहते हुए मंगलवार सुबह आने को कहा।
विज्ञापन
जिस पर तीनों संभावित दावेदारों ने कहा कि वह 10 हजार रुपया का चालान जमा कर चुके हैं। फार्म भरने व उसकी अन्य कार्यवाही वह कुछ ही घंटों मेें कैसे पूरा कर पायेंगे। कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह निर्वाचन अधिकारी व राजनीतिक दलों के नेताओं की साजिश है। वह नामांकन पत्र दाखिल करने से रह गये तो इसकी शिकायत निर्वाचन अधिकारी दिल्ली से की जायेगी।