{"_id":"686425a0b1c64d495a0430d6","slug":"investigator-did-not-get-the-documents-in-vaishundhara-case-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128152-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वैसुंधरा के मामले में विवेचक को नहीं मिले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वैसुंधरा के मामले में विवेचक को नहीं मिले दस्तावेज
Tue, 01 Jul 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। वैसुंधरा में जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में 55 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बावजूद इसके अभी तक विवेचक को राजस्व विभाग से दस्तावेज नहीं मिले हैं। वहीं मामले की जांच शुरू हो गई है।
मंगलवार को विवेचक व एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिलेख नहीं मिले है। शाम तक डाक से अभिलेख आने की बात कही जा रही है। मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच में कुछ नाम बढ़ भी सकते और घट भी सकते हैं।
बता दें कि विवेचक ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लेखपाल अभिनय से अभिलेख मांगे थे। लेखपाल द्वारा कागज तहसील से मिलने की बात के बाद विवेचक सोमवार को तहसील भी गए थे, लेकिन सदर तहसील में अधिकारी की व्यस्तता के चलते अभिलेख मिल नहीं पाए थे। ऐसे में विवेचक खाली हाथ लौट आए थे।(संवाद)