फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   investigation team investigate records

जांच टीम ने खंगाले विभागों के अभिलेख

Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
investigation team investigate records
धोखा - फोटो : demo pic
बैंक सेवा केंद्र संचालक पर एलडीएम कार्यालय की ओर से विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद अब सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के मामले में सभी की निगाहें सीडीओ कार्यालय की ओर उठ गईं हैं। खातेदारों को बिना सूचना दिए खातों में सरकारी धन हस्तांतरण की करतूत किस विभाग की है, इसको लेकर सरकारी विभागों के अभिलेख खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


ऐरवाकटरा ब्लाक के प्रधान पति उमरेड़ी विनीत यादव की शिकायत पर अग्रणी जिला प्रबंधक दूधनाथ की ओर से की गत् 11 अप्रैल की जांच में खातेदारों को गुमराह कर बैंक सेवा केंद्र उमरेड़ी से 5.4 लाख रुपये सरकारी धनराशि निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एलडीएम ने सरकारी धन के दुरुपयोग के इस मामले में केंद्र संचालक सतीश चंद्र दीक्षित को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

 
एलडीएम कार्यालय की ओर से बनाए गए दबाव के चलते गत् 26 अप्रैल को उक्त बैंक सेवा केंद्र संचालक ने लिखित इकरारनामा देकर न केवल खातेदारों के सहयोग से खातों से सरकारी धनराशि निकाला जाना ही नहीं बल्कि उसे वापस खातेदारों के खातों में वापस किया जाना भी स्वीकार किया था। दोष स्वीकार करने पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने उक्त केंद संचालक को बर्खास्त कर अंतिम विभागीय कार्रवाई पूरी करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जांच रिपोर्ट में सबंधित विभागों की संलिप्तता की शंका जाहिर करते हुए एलडीएम की सिफारिश पर गठित उच्च स्तरीय तीन जांच दलों की रिपोर्ट पर अब निगाहें टिकी हुई है। टीम सीडीओ कार्यालय से विभागों के खातों में जमा की गई और निकासी के ब्योरे के अभिलेख खंगालने में जुटी है। मामले में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सरकारी धन के दुरुपयोग का यह बड़ा मामला है। एक-दो दिन में जांच पूरी कराना जल्दबाजी होगी। जांच में समय लग सकता है। इस महीने के अंत तक जांच रिपोर्ट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed