{"_id":"6ab962117872d746840d14ae","slug":"intoxicated-son-in-law-attacks-father-in-law-and-wife-along-with-uncle-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152301-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नशे में धुत दामाद ने चाचा संग ससुर व पत्नी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नशे में धुत दामाद ने चाचा संग ससुर व पत्नी पर किया हमला
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के लाल का पुरवा गांव में शराब के नशे में ससुराल पहुंचे दामाद ने हंगामा किया। वह पत्नी को जबरन साथ ले जाने की जिद कर रहा था। विरोध करने पर दामाद ने अपने चाचा के साथ मिलकर बांके से ससुर और पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव लाल का पुरवा निवासी अनिल कुमार ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि बीते 24 सितंबर को उनकी बहन बबली का पति और उसका चाचा नशे की हालत में घर आए थे। वे दोनों बबली को जबरन साथ ले जाने की जिद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज भी की। जब अनिल के पिता शिवराज सिंह ने इसका विरोध किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी आक्रोशित हो उठे। इसके बाद वे मारपीट करने लगे।
आरोपियों ने पास रखे बांके से शिवराज सिंह और बबली पर हमला किया। हमले में दोनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। परिजन ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।