{"_id":"5e0a3f738ebc3e87c20e5c96","slug":"interceptor-brake-at-over-speed-auraiya-news-knp535354616","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसेप्टर ने ओवर स्पीड पर लगाई ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसेप्टर ने ओवर स्पीड पर लगाई ब्रेक
विज्ञापन
औरैया। जालौन चौराहे पर सरपट दौड़ने वाली गाड़ियों पर शिकंजा कसते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने कई वाहनों के चालान काटे। ओवर स्पीड से चलने वाले वाहनों को इंटरसेप्टर (वाहन गति मापक) में कैद करते हुए वाहन चालकों को मौके पर ही चालान थमाया गया। साथ ही वार्निंग दी गई कि दूसरी बार पकड़े जाने पर वाहनों को सीज किया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान जालौन चौराहे पर वाहन चालकों में खलबली मची रही।
वाहनों पर बिना अनुमति के रेड लाइट व ब्लू लाइट लगाने वालों पर शिकंजा कसने के साथ अब परिवहन विभाग ने तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन चालकों की खबर ली है। बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों को भी नसीहत दी गई। सोमवार को चेकिंग अभियान में यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने अपनी टीम के साथ जालौन चौराहे पर नाकाबंदी की। बताया कि सड़कों पर ओवर स्पीड चलने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
तेज गति के कारण हो रहे सड़क हादसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने भी सभी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने का आदेश दिया है। स्पीड गवर्नर सड़कों पर चल रहे वाहनों की गति पर नजर रखता है और स्पीड अधिक होने पर सूचित करता है। बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 22 वाहनों का चालान किया गया है। जिसमें 17 वाहन ओवर स्पीड, चार बिना सीट बेल्ट व एक बाइक सवार बिना हेलमेट के मिला। अभियान में यात्री कर अधिकारी के साथ सिपाही रमेश यादव व शैलेंद्र कुमार रहे।