फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instructions for departmental action against JE Chapata

Auraiya News: जेई चपटा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश

Tue, 20 Feb 2024 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions for departmental action against JE Chapata
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में विद्युत विभाग के कार्यों व राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र चपटा के अवर अभियंता केके राठौर की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत बृजमोहन को दिए।
बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि विभागीय कार्यों की फीडर वार समीक्षा अपने स्तर से भी करें। कहा कि जहां भी कार्य में शिथिलता दिखे, वहां संबंधित को आगाह करें और अग्रिम समीक्षा में यदि प्रगति में सुधार न हो तो उसके विरुद्ध कार्रवाई कर अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने अधिक लाइन लॉस वाले फीडर के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि इसके लिए समुचित कार्रवाई कर सुधार लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बिलिंग बढ़ाए जाने तथा नियमानुसार कनेक्शन काटने के साथ-साथ राजस्व वसूली को प्राथमिकता से लेते हुए लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर तार, खराब ट्रांसफार्मर, पोल को चिन्हित कर बदलवाने का कार्य समय रहते पूर्ण कर लें। इससे आगामी गर्मी के मौसम में आमजन को सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली विद्युत संबंधी समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उसका निस्तारण जिम्मेदारी के साथ करें। बैठक में एडीएम महेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता दिबियापुर नेहा सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed