फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instead of guns, the children of the ravines are picking up the pen.Instead of guns, the children of the ravines are picking up the pen.

Auraiya News: बंदूक के बजाय बीहड़ के बच्चे थाम रहे कलम

Thu, 04 Jun 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Instead of guns, the children of the ravines are picking up the pen.Instead of guns, the children of the ravines are picking up the pen.
अयाना। बीहड़ पट्टी के गांव भौंतापुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के दूसरे चरण का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा बारह तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। परियोजना के लिए अब तक दस करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि बंदूक के बजाय बीहड़ के बच्चे कलम थाम रहे हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि एक समय बीहड़ में शिक्षा व्यवस्था शून्य थी, जिससे बच्चे बदमाश बनते थे। विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बीहड़ में शिक्षा सुधार की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और विद्यालय की सौगात दी। बीएसए संजीव कुमार ने जानकारी दी कि परियोजना को 18 फरवरी 2026 को स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य छह मई 2026 को शुरू हुआ था। यह विद्यालय 1500 बच्चों की क्षमता वाला मुख्य भवन होगा। इसका निर्माण कार्य पांच नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम नगरीय कन्नौज इसका निर्माण करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed