{"_id":"60bfae6e8ebc3e81771342c0","slug":"inspire-for-vaccination-auraiya-news-knp6330063138","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए करें प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समग्र शिक्षा अभियान और बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों के यू डाइस प्लस भरवाने और सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। बीएसए प्रधानाध्यापकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और शिविर लगाकर उनका टीकाकरण करवाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीमें बनाकर विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराएं। तहसीलदार, बीडीओ और बीईओ जांचकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। विद्यालयों ने अस्थायी मान्यता का सत्यापन भी किया जाए।
बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों को बंद कराकर क़ार्रवाई की जाए।
बीडीओ और डीपीआरओ विद्यालयों में कायाकल्प के कार्यों को पूरा कराएं। कायाकल्प से स्कूलों में झूले भी लगाए जाएं। रीबोर योग्य हैंडपंप जल्द रीबोर कराए जाएं और जहां सबमर्सिबल पंप नहीं लगे हैं वहां लगाए जाएं। प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच मॉडल स्कूल बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी आवेश सिंह भी मौजूद रहे।