फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inspection of incomplete Panchayat Secretariat

Auraiya News: अधूरे पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

Thu, 21 Aug 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 21 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Inspection of incomplete Panchayat Secretariat
फोटो-20 एयूआरपी 20 पंचायत सचिवालय का निरीक्षण करते डीपीआरओ। संवाद - फोटो : आग बुझाने का प्र​शिक्षण लेते युवा।
बिधूना। विमटामऊ में वर्ष 2019- 20 से अधूरे पड़े पंचायत सचिवालय का डीपीआरओ ने निरीक्षण किया और वहां का जायजा लिया। बाद में उन्होंने जेई से जल्द जांच रिपोर्ट देने के बाद निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सचिवालय निर्माण में गुणवत्ता न होने पर प्रधान हाकिम सिंह ने जनता दर्शन में शिकायत की थी। इसपर तत्कालीन एडीएम रेखा एस चौहान ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जांच कराई थी। इस जांच में भवन मानक विहीन होने पर रिकवरी के आदेश या उसी पैसे से निर्माण कराने की बात कही गई थी। उसके बाद से सचिवालय भवन अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 25 जुलाई के अंक में इस मामले की खबर प्रकाशित की थी। इस का संज्ञान लेते हुए बुधवार को डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने ब्लॉक अधिकारियों व जिला पंचायत के जेई की टीम के साथ पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण कर जिला पंचायत के जेई को जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार कर देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाता में पड़े शेष बजट से अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि अगर अधिक बजट खर्च हुआ तो प्रधान व सचिव से रिकवरी कराकर निर्माण पूरा कराया जाएगा। इसके बाद ने डीपीआरओ ने ताजपुर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन सचिवालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत विजय कुमार, सचिन व करन सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed