{"_id":"66d7674820061d3651069dea","slug":"innovation-fairs-will-be-organized-to-promote-new-experiments-in-education-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116132-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शिक्षा में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए लगेंगे नवाचार मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शिक्षा में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए लगेंगे नवाचार मेले
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों में नव प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए नवाचार मेले आयोजित किए जाएंगे। इस संंबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जल्द ही जनपद में नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम के तहत इस प्रयोग को सार्थक किया जाएगा।
मेले आयोजित कर शिक्षकों की ओर से पढ़ाई में किए जा रहे नव प्रयोगों को प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यालय एक-दूसरे के अच्छे नव प्रयोगों को लागू करेंगे और गुणवत्तापरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। ब्लाक स्तर पर ज्ञान का आपस में आदान-प्रदान भी किया जाएगा।
नालेज शेयरिंग प्रोग्राम के तहत यह पहल की जा रही है। बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो कठिन से कठिन पाठ को भी छात्रों को आसानी से समझा देते हैं। विभिन्न प्रकार के माडल तैयार कर विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से पढ़ा रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की प्रतिभा का लाभ दूसरे विद्यालय के भी शिक्षक ले सकें, इसके लिए नवाचार मेले की रूपरेखा गढ़ी गई है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से नवाचार मेले लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। चार सितंबर से इसकी शुरुआत होनी है। 17 सितंबर व 18 सितंबर को यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नवाचार मेलों के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।