{"_id":"64d28a9e14ca35359e0e3d99","slug":"injury-marks-found-on-the-girls-body-in-the-post-mortem-report-auraiya-news-c-211-1-aur1003-1606-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुर चापोरा में ताई के घर चादर से ढके मिले युवती के शव मामले में मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौकाने वाली रही। इसमें युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले। वहीं पीएम रिपोर्ट की हार्डकापी आने का पुलिस इंतजार कर रही है।
जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुर चापोरा निवासी राजवीर की पुत्री खुशी उर्फ रिया अपने ताई लाड़ली देवी पत्नी मुकेश कुमार के घर में रहती थी। वह कक्षा 12 की छात्रा थी। रविवार को खुशी का शव लाड़ली देवी के कमरे में चादर से ढका मिला था। पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के तहत घर पर कोतवाली से फोर्स पहुंचा था। शव बरामदगी के बाद से पुलिस हत्या या आत्महत्या को लेकर उलझी हुई थी। खुशी के मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने तीन डाक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिलने से घटना के पीछे के पहलु जानने के लिए पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। युवती के मोबाइल में मिले पांच नंबरों की पड़ताल फिलहाल जारी है। वहीं घटना की जानकारी परिजन द्वारा न दिए जाने को लेकर पुलिस की शंका कम होती नजर नहीं आ रही है। कोतवाली अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशानों की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में कुछ तथ्य स्पष्ट नहीं हो सके है। हार्डकापी आने के बाद पूरा मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।