{"_id":"6223a7d3871cc270b67eae07","slug":"injured-youth-dies-during-treatment-auraiya-news-knp68405137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बे के पास घायल मिले युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी करने और तहरीर पर कार्रवाई की बात कही है।
दिबियापुर के रामकृष्ण नगर निवासी शेरा गुप्ता का बेटा चंदन गुप्ता (21) शनिवार शाम कस्बे के बाहर घायल पड़ा मिला।
जानकारी होने पर परिजन और चंदन के दोस्त मौके पर पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचौली लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान चंदन की सैफई में मौत हो गई।
परिजनों ने युवक के टहलते समय किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की आशंका जताई गई है। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।