{"_id":"5ecab2d78ebc3e9092149b5e","slug":"injured-auraiya-news-knp561862196","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए तीन श्रमिकों को जिला प्रशासन ने घर भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए तीन श्रमिकों को जिला प्रशासन ने घर भिजवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। इटावा-कानपुर हाईवे पर गांव चिरुहली के पास 16 मई की सुबह डीसीएम व ट्राला की भिड़ंत में घायल तीन प्रवासी मजदूरों को रविवार को सैफई अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सैफई से तीन मजदूरों को औरैया पहुंचाया गया। यहां से उन्हें लंच पैकेट व अन्य खाद्य सामग्री देकर एक प्राइवेट वाहन से उनके घर भेजा गया।
डीसीएम व ट्राला की भिड़ंत में घायल संजीव मोहतो (25) पुत्र शिव कुमार मोहतो निवासी चंदनाकैरी बोकारो झारखंड, धनंजय कालिंद्री (36) पुत्र माधव कालिंद्री निवासी गोपालपुर बोकारो झारखंड तथा दीपक (20) पुत्र छोटेलाल निवासी आरा चंदनाकैरी बोकारो झारखंड को ठीक होने पर रविवार को सैफई अस्पताल प्रशासन ने घर जाने की छुट्टी दे दी। जानकारी मिलते ही एडीएम (न्यायिक) एमपी सिंह व एएसपी कमलेश पांडेय ने सैफई अस्पताल पहुंचकर तीनों को एक प्राइवेट वाहन से औरैया पहुंचाया। यहां एसडीएम सदर विजेता व नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश चंद्र ने तीनों घायलों को राशन सामग्री मुहैया कराई। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट वाहन से उनके घर बोकारो झारखंड भेजा गया।
डीसीएम-ट्राला भिड़ंत में घायल योगेश्वर (35) पुत्र तारन कालिंद्री निवासी पुलगाड़ी बोकारो झारखंड की 23 मई की शाम सैफई अस्पताल मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को औरैया पहुंचाया। बाद में सुरक्षा कर्मी व राजस्व कर्मी के साथ शव वाहन से शव को मृतक के घर बोकारो भिजवाया गया।