{"_id":"66d612f123865fff16077ba4","slug":"infection-attacks-eyes-in-changing-weather-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116093-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बदलते मौसम में संक्रमण का आंखों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बदलते मौसम में संक्रमण का आंखों पर हमला
विज्ञापन
बिधूना। मौसम में बदलाव के चलते लगातार आंखों में जलन, लाल होना समेत सूजन की शिकायत को लेकर मरीज नेत्र चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। कोई आंखों के बारिश के पानी से लाल होने तो कोई खुजली, चुभन और जलन से परेशान है। वहीं युवाओं में मोबाइल चलाने से धुंधला दिखने पर आंखों की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं।
बारिश के मौसम में विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते हैं। जो धूल के कणों के साथ आंखों में पहुंचकर एलर्जी की समस्या पैदा कर रहे हैं। आंखों में एलर्जी की समस्या के चलते प्रतिदिन 15 से 20 मरीज बिधूना के डॉ. राम मनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय पहुंच रहे हैं।
नेत्र चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि इस बारिश के मौसम में आंख में जलन व खुजली के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि बाइक आदि चलाने पर आंखों का बचाओ रखें। आंख के मरीजों को अपनी आंख सुरक्षित रखने के लिए गंदे पानी और धूल-मिट्टी से अधिक बचाने की जरूरत है। साथ ही साथ अपने हाथों को भी साफ रखें और आंखों को बार-बार न छुएं। वही उन्होंने कहाकि आंखों की दवा बिना डॉक्टर को दिखाए उपयोग न करें।
विज्ञापन
बताया आंखों की समस्या संबंधी प्रतिदिन आ रहे 15 से 20 मरीजों में दो से तीन मरीज धुंधला पन से ग्रसित निकल रहे हैं। उन्होंने मोबाइल को अधिक चलाने वालों को सलाह देते हुए कहा कि अधिक मोबाइल को चलाने से यह आंखों के लिए बहुत ही हानिकारक है। उन्होंने युवाओं व बच्चों से मोबाइल में गेम खेलने से बचने की अपील की है।