फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Indecency with friend's wife after drinking alcohol

Auraiya News: शराब पिलाकर दोस्त की पत्नी से की अभद्रता

Mon, 20 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Indecency with friend's wife after drinking alcohol
फफूंद (औरैया)। कोर्ट में जरूरी काम के लिए दोस्त की पत्नी को लेकर आए युवक ने जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। पति के पास पहुंचने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। पीड़िता की चचिया सास ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने फफूंद पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके भतीजे ने जालौन जिले के सिरसा थाना क्षेत्र निवासी युवती से 12 मार्च को कोर्ट में शादी की थी। शादी के संबंध में कोर्ट में कुछ काम पड़ने पर भतीजा फफूंद थाना क्षेत्र के रता का पुर्वा निवासी दोस्त वीरेंद्र के घर पत्नी के साथ पहुंचा। आरोप लगाया कि वीरेंद्र ने उसके भतीजे को परघईपुर गांव में छोड़ दिया। इसके बाद वह बहू को अपने साथ कोर्ट ले गया। वहां से वापस लौटने के दौरान वह बहू को जंगल में ले गया। जहां उसने जबरन शराब पिलाकर बहू के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बहू को परघई पुर्वा में छोड़कर भाग गया। भतीजे का फोन आने के बाद वह भतीजे के साथ मौके पर पहुंची तो बहू ने उसे अपनी आपबीती बताई। फफूंद थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घर में घुसकर छात्रा को पीटा

अजीतमल। औरैया कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुर निवासी अनुप्रिया ने अजीतमल पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह जगन्नाथपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। गांव के अवकेश व रामऔतार रविवार सुबह घर पर आए और किसी बात को लेकर बुआ के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed