{"_id":"65f1fe9515b8a8343106bb94","slug":"increasing-pain-in-muscles-due-to-poor-diet-and-routine-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109714-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खानपान, दिनचर्या बिगड़ने से मांसपेशियों में बढ़ रहा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खानपान, दिनचर्या बिगड़ने से मांसपेशियों में बढ़ रहा दर्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। लोगों का खानपान व दिनचर्या जिस तरह से बिगड़ रहे हैं, उस तरह की मांसपेशियों में दर्द बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मांसपेशियों में दर्द के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और अब 100 से ज्यादा मरीज ऐसे ऐसे पहुंचने लगे हैं।
इनमें किसी का खानपान सही नहीं है कोई भाग दौड़ भरी जिंदगी में व्यायाम नहीं कर रहा है। इसके अलावा चोट लगना व अन्य कारण भी सामने आ रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा कमर दर्द परेशान कर रहा है। इनमें सबसे ज्यादा वह लोग है जो लंबे समय तक बैठ कर कार्य करते हैं। इसके अलावा गिरने, चोट लगना भी कमर में मांसपेशियों में दर्द का कारण हैं।
कमर में दर्द धीरे-धीरे बढ़ जाता है और उससे बैठने व अन्य कार्य करने में समस्या हो रही है। इसके अलावा पैरों व गर्दन की मांसपेशियों का दर्द भी लोगों को परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले ऐसे मरीजों को खानपान में प्रोटीन व कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लेने के साथ ही व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है। वहीं जिनको ज्यादा दर्द है, उनका दवाइयों से उपचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मांसपेशियों में दर्द के लक्षण
- मांसपेशियों में अचानक दर्द का शुरू होना
- मांसपेशियों में सूजन या लाल होना
- आराम करते समय दर्द का महसूस होना
- दिनचर्या के कार्यों की गतिविधियों में कमी व परेशानी महसूस होना
- मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना
- कमजोरी महसूस करना
-- -- -- -- -- -
इस तरह बरतें सावधानियां
- दिनचर्या के दौरान मांसपेशियों में खिंचाई और चोट से बचा जाए
- एक स्थिति में अधिक समय तक न बैठें
- कमर की मांसपेशियों में खिंचाई रोकने को खड़े होने व बैठने की मुद्रा को ठीक रखें
- खाने में प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करें
- वजन बढ़ा है तो व्यायाम व अन्य तरीकों से कम करने का प्रयास करें
- अगर व्यायाम शुरू करते हैं तो तुरंत ज्यादा न करें
-- -- -- -- -- --
शरीर में कैल्शियम और पोटेशियम आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इनको अपने खाने में शामिल करें। इनसे मांसपेशियों में खिंचाई व तनाव की समस्या कम होती है। दही, दूध, पालक, आलू, बादाम का सेवन करें। व्यायाम जरूर करें, इससे मांसपेशियों का खिंचाव दूर हो सके।
- डॉ. अरविंद कुशवाह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज