फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Increased,auraiya news,skill,employable,courses

निशुल्क रोजगारपरक कोर्स से जिले के कौशल को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 25 Mar 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Increased,auraiya news,skill,employable,courses
फोटो 25डीबीआरपी 34 डीडीयूजीकेवाई योजना के तहत चयनित छात्रा को वेलकम किट देते कृषि राज्य मंत्री लाख - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। कलक्टरी रोड स्थित स्व.श्री शिव बालक राम स्वर्णकार स्मृति शिक्षा प्रसार संस्थान में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की शुरूआत गुरुवार को हुई।
विज्ञापन

इसके बाद यहां औरैया, इटावा एवं जालौन जिले के युवा हेल्थ केयर में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में फील्ड टेक्निकल नेटवर्किंग कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण पाकर रोजगार पा सकेंगे। इस केंद्र का शुभारंभ कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रकार के निशुल्क रोजगार परक कोर्स से निश्चित ही जनपद में कौशल को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के नए मार्ग खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में हेल्थ केयर में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में फील्ड टेक्निकल नेटवर्किंग कोर्स में 4 व 5 माह का आवासीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसमें जनपद औरैया, इटावा एवं जालौन के छात्र छात्राएं प्रशिक्षण पा सकेंगे। प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। अतिथियों ने यहां महिला छात्रावास एवं संस्था द्वारा बनाई गई आईटी लैब, हेल्थ केयर लैब, इलेक्ट्रॉनिक लैब एवम पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

डीडीयूजीकेवाई के प्रथम दो बैच के लाभार्थियों को इंडक्शन किट दी गई। टीम की ओर से अलख किशोर, शुभम बाजपेई, सूर्य प्रकाश ने योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed