फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   in woman death murder chares raised, relative created chaos at kotwali

हत्या कर शव गायब करने को लेकर महिलाओं ने कोतवाली में काटा हंगामा

Fri, 25 Jun 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
in woman death murder chares raised,  relative created chaos at kotwali
अजीतमल (औरैया)। ससुराल से लापता हुई महिला की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों और महिलाओं ने शुक्रवार सुबह अजीतमल कोतवाली घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के ग्राम दहियापुर निवासी शिवम की पत्नी कपूरी देवी 22 जून से लापता है। कोतवाली पुलिस ने 23 जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। कपूरी के भाई भूप सिंह निवासी महटौली थाना अमराहट कानपुर देहात ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज में एक लाख रुपये व सोने की जंजीर
विज्ञापन

की मांग को लेकर बहन की हत्या कर शव को गायब कर दिया। इस मामले में उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इससे नाराज होकर शुक्रवार को महटोली से
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रैक्टरों से आए लोगों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। कोतवाली निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि भूप सिंह की ओर से दी गई तहरीर के

आधार पर कपूरी देवी के पति शिवम, सास राजकुमारी, देवर शिवपूजन, ननद शिवाला, चचिया ससुर तिलक सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। महिला की तलाश जारी है। शक के आधार पर गांव के पास से निकली भोगनीपुर प्रखंड नहर के पानी को रोकने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed