{"_id":"6931d96a9117f1e0c303122d","slug":"in-this-manner-the-investigation-agency-took-action-auraiya-news-c-211-1-aur1020-135532-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इस अंदाज में जांच एजेंसी की चली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इस अंदाज में जांच एजेंसी की चली कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो-31-कारें खुलवाकर जांच करती एनआईए टीम। संवाद
कारें खुलवाकर टीम ने की जांच
औरैया। जिला अस्पताल के पास स्थित कारोबारी कमल वर्मा के आवास पर जांच टीम को तीन कारें मिलीं। वहीं, दोपहर बाद कारोबारी को बेटे को साथ लेकर जाकर टीम एक और कार एक्सयूवी 700 अपने साथ लेकर आई। इसके बाद टीम ने वीडियोग्राफी कराते हुए सभी कारें खुलवाकर उनकी जांच की। हालांकि कारों में कुछ विशेष नहीं मिला।
फोटो-32-कार से नोट गिनने की मशीन उतारते कर्मचारी। संवाद
नोट गिनने की मशीन मंगाई तो फैली कैश मिलने की चर्चा
औरैया। बृहस्पतिवार को सुबह एनआईए की कार्रवाई की चर्चा होते ही कारोबारी के घर के बाहर लोगों भीड़ जुटना शुरू हो गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोग बस यही जानना चाहते थे कि आखिर कार्रवाई में क्या मिला। इसी दौरान जब एनआईए टीम में शामिल एक कार से नोट गिनने की मशीन उतारी गई तो कैश मिलने की चर्चा फैल गई।
फोटो-33-कार में बैठाकर कारोबारी के बेटे को ले जाती एनआईए टीम। संवाद
कई बार बेटे को साथ ले गई टीम
औरैया। एनआईए टीम जांच के दौरान कई बार कारोबारी के बेटे को अपने साथ ले गई। तीन बार करीब टीम ने ऐसा किया। एक बार दिबियापुर रोड स्थित दुकान पर टीम उसे ले गई तो वहीं एक बार कार लेने के लिए ले गई। तीसरी बार टीम उसे कहां ले गई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कारोबारी का पुत्र जांच टीम के सामने सहमा हुआ नजर आया।
विज्ञापन
फोटो-34-कारोबारी के मुख्य घर से दूसरे घर में जाने के लिए छत से बना रास्ता। संवाद
दो घरों के बीच छत से बनाया रास्ता
औरैया। पेट्रोल पंप परिसर में बने कारोबारी कमलकांत वर्मा के आवास के पीछे ही पतली गली में उनका एक और मकान भी है। साथ ही मकान के दोनों तरफ गेट हैं। जब जांच टीम पहुंची तो उसने दोनों गेटों पर पुलिस तैनत कर दी। इस दौरान जांच टीम गली में बने दूसरे मकान में जाने के लिए तीसरी मंजिल पर बना रास्ता देखकर हैरान रह गई। टीम इस रास्ते के जरिये दूसरे मकान पर पहुंचकर भी जांच करती नजर आई।