{"_id":"ded6d018bc45ca1e3f85fc4af969c226","slug":"in-the-state-of-apraddion-bolwala-niranjan-jyoti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अपराधधियों का बोलवाला- निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अपराधधियों का बोलवाला- निरंजन ज्योति
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह गुंडाराज है। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति अजीतमल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी थाने व कोतवाली सैफई से चल रहे है । प्रदेश सरकार की लापरवाही से पुलिस की गोली से बी.एस.सी. एक छात्र की जान चली गई । प्रदेश सरकार उस पर भी राजनीति कर रही है। प्रदेश मे पूरी तरह से गुंडाराज है ।
विज्ञापन
महिलायें घर से बाहर नहीं निकल पा रहीं है । सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिये दूसरों पर आरोप लगा रही है। वही शाहजहांपुर में पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री हत्याएं करा रहे हैं , मृतक जिसका गवाह था । 90 के दशक में भी सपा सरकार नें पत्रकारों पर लाठी डंडे बरसाए थे।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय मंत्री का अजीतमल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। वह पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिली। निषाद समाज के छात्र के घर दिलीप नगर पहुंची और शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडे, नगर अध्यक्ष बंटू त्रिपाठी, विनय गुप्ता, अवधेश सिंह, अंशुल सक्सेना, रजनीकांत शुक्ला, राम अनुग्रह सिंह सेंगर, नवनीत तिवारी, मोनू सेंगर, जीत कुमारी दुबे, आरती सविता, यशवीर सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे ।