फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In the fire at two places, 74 bigha crops of wheat are burnt and ashes

दो स्थानों पर हुए अग्निकांड में गेहूं की 74 बीघा फसल जलकर राख

Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
In the fire at two places, 74 bigha crops of wheat are burnt and ashes
अजीतमल क्षेत्र में खेत में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी - फोटो : amarujala

औरैया। जिले में अग्निकांड की घटनाएं सोमवार को भी जारी रहीं। अजीतमल क्षेत्र के साफर गांव में आग से छह किसानों की 72 बीघा खेत में पड़ा गेहूं जलकर राख हो गया। जबकि फंफूद थाना क्षेत्र के कोठीपुर रजबहे के पास स्थित दो खेतों में करीब दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन के तार के आपस में टकराने से हादसा हुआ। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

विज्ञापन


साफर गांव में 72 बीघा फसल जली
अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र के साफर गांव में सोमवार को दोपहर अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की खबर फैलते ही साफर, बरीपुरा, सैदपुर, हविलया आदि आसपास के करीब छह गांव के किसान दौड़ पड़े। खरपतवार की लकड़ियों, पेड़ों की टहनियों को तोड़कर उनसे तथा कुंडी में भरे कुछ पानी को बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ युवाओं ने तहसील प्रशासन से लेकर डीएम तक के नंबरों पर आग की घटना की सूचना दी। वहीं,  किसानों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन गाड़ी पहुंची, जिसने खेतो में थोड़ी बहुत सुलग रही आग को पानी डालकर शांत किया। अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रेमनारायण ने किसानों के हुए नुकसान का जायजा लिया। रिपोर्ट बनाकर के शासन को भेजा है।। लेखपाल राकेश माथुर ने बताया कि जोराबर तथा अलकेश का 58 बीघा, अनिल कुमार का सात बीघा, अरविंद का पांच बीघा, सुरेश का एक बीघा, राजीव का एक बीघा कुल 72 बीघा खेत का गेहूं जलकर राख हो गया है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है। उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। आग से हुए नुकसान का किसान को पूरा मुआवजा दिलवाया जाएगा।  
विज्ञापन


नगद पर खेत लेकर करते थे खेती, आग ने किया बर्बाद
अजीतमल। तहसील क्षेत्र के गांव साफर में लगी आग में दो परिवार बुरी तरह बर्बाद हो गए। जो बड़े कास्तकारो की जमीन नगद पर लेकर के खेती कर अपना परिवार पालते थे।  साफ र गांव में लगी आग से जहां एक बड़े कास्तकार का काफी नुकसान हुआ है। वहीं साफ र गांव निवासी आनन्द अपने ही गांव के निवासी अनिल तिवारी से सात बीघा खेत नगद पर लेकर गेहूं की फ सल बोई थी। शिवकुमार ने भी गांव के ही अरविन्द की पांच बीघा खेत नगद पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। जो जलकर पूरी तरह राख हो गई। दोनोें भाइयों ने बताया कि उन्होंने उधार लेकर के गेेहूं की फसल बोई थी। जो अब उठने ही वाली थी। उनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएगा। प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोठीपुर में हाईटेंशन लाइन के तार से दो बीघा फसल बर्बाद
फंफूद (औरैया)। कोठीपुर रजबहे के पास रविवार रात लगभग एक बजे फंफूद मंडल के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी उर्फ बड़े के भाई राममूर्ति तिवारी खेतों से निकली हाईटेंशन लाइन के तार आपस में उलझने से उसकी चिंगारी खेतों में गिर गई। जिससे पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे लगभग आधा बीघा की फसल जलकर राख हो गई। पास के खेतों में कटाई कर रहे किसान और पास के ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े। इस बीच वहां से 500 मीटर दूर नगर पंचायत के पूर्व सभासद विश्वनाथ राजपूत के खेतों से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके खेत की फसल में जा गिरा। जिससे पकी फसल में जबरदस्त आग लग गई। आग ने डेढ़ बीघा की फसल को बर्बाद कर दिया। पहले खेत की आग बुझा रहे ग्रामीणों ने जब कुछ दूरी पर फि र आग की लपटें देखी तो आधे लोग वहां की आग बुझाने दौड़े। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी व थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने की सूचना पर पहुंचे खेत मालिक प्रमोद तिवारी ने बताया कि उन्होंने घटना को लेकर बिजली आपूर्ति बंद करवाने के लिए बिजली विभाग के जेई का फोन लगाया, लेकिन उनका फोन बंद था। बाद में केशमपुर पावर हाउस का फोन लगाया। वह भी बंद था। किसी तरह पावर हाउस के करीबी गांव टीकमपुर के एक व्यक्ति को फोन कर बिजली उपकेंद्र पर भेज कर बिजली सप्लाई बंद करवाई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed