{"_id":"58a7341a4f1c1b5833d88356","slug":"in-the-campaign-s-final-round-went-round-to-celebrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के अंतिम दौर में चला मनाने का दौर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के अंतिम दौर में चला मनाने का दौर
auraiya,amar ujala beauro
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी दलों के प्रत्याशियों को चुनाव में रूठों और भितरघातियों का डर सता रहा है। प्रत्याशी रूठे और भितरघात कर रहे नेताओं को मनाकर अपने खेमे में करने की कवायद कर रहे हैं। वहीं, प्रचार समाप्त होने तक प्रत्याशियों ने तरकस से सारे तीर चला डाले। जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों के बीच जाकर अपने समर्थन में वोट मांगे।
औरैया विधानसभा सीट
सदर सुरक्षित सीट पर सपा और बसपा में अधिक भितरघात चल रहा था। जिस पर प्रत्याशियों ने टिकट न मिलने से रूठे और भितरघात कर रहे लोगों को अपने खेमें में मिलाने की हर कवायद की। भाजपा प्रत्याशी को फिलहाल इसका सामना नहीं करना पड़ रहा है।
दिबियापुर विधानसभा सीट
दिबियापुर सीट पर घमासान अधिक है तो कई फैक्टर भी काम कर रहे है। भाजपा प्रत्याशी उन नेताओं को थामते नजर आए जो भाजपा में है और दूसरे दलों में बहक रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी को कुछ गांवों में मशक्कत करनी पड़ी जहां पर कुछ नाराजगी थी। वहीं बसपा प्रत्याशी अंत समय में पाला बदलने वालों को मनाने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन
बिधूना विधानसभा सीट
इस सीट पर सपा प्रत्याशी को मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी बेस वोट वाले वर्ग से रूठे कुछ लोगों के मनाने की कवायद चलती रही। वहीं बसपा प्रत्याशी को दल में कुछ रूठे और भितरघातियों को मनाना पड़ रहा है। इसके अलावा भाजपा में बसपा छोड़कर आए प्रत्याशी को अपनों को ही मनाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।