फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In order to trap the youth in an old rivalry, extortion was demanded from the jeweler.

Auraiya News: पुरानी रंजिश में युवक को फंसाने के लिए सर्राफ से मांगी थी रंगदारी

Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
In order to trap the youth in an old rivalry, extortion was demanded from the jeweler.
फोटो -33- पुलिस अभिरक्षा में पकड़े गए अभियुक्त। स्रोत: पुलिस
दिबियापुर। कस्बा निवासी सर्राफ राजेश कुमार सोनी से रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक अन्य व्यक्ति को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस को कॉल की लोकेशन गुरुग्राम मिली थी जिसके बाद जांच तेज की गई।
विज्ञापन


भगवतीगंज स्टेशन रोड स्थित सर्राफ से 17 मई को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। दिबियापुर थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सनी दोहरे ने जुर्म कबूल किया है। सनी ने बताया कि उसकी अमित कुमार यादव उर्फ गोगा से पुरानी रंजिश है। इसी के चलते उसने यह योजना बनाई थी। सनी ने दोस्त आदर्श राजपूत के मोबाइल फोन का उपयोग किया था। उसने सर्राफ राजेश कुमार सोनी उर्फ राजा भैया को फोन किया था। उसने खुद को अमित यादव बताया था और सनी यादव को रुपये लेने भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन

सर्राफ की शिकायत पर पुलिस ने पहले अमित यादव गोगा का शांतिभंग में चालान किया था। हालांकि जब पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया उसकी लोकेशन गुरुग्राम में निकली। इस जानकारी से पूरी कहानी बदल गई। पुलिस ने अपनी जांच का रुख मोड़ा और मुख्य आरोपियों तक पहुंच गई। पुरानी रंजिश के कारण ही सनी दोहरे ने अमित गोगा को फंसाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मई को पुलिस ने दोनों आरोपियों को नहर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना के खुलासे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष राजा भैया सोनी, राजेश पोरवाल और गोविंदा सोनी ने पुलिस एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed