फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In order to find his wife, the police inspector made the husband recharge his mobile and he was caught on the line

Auraiya News: पत्नी को खोजने के लिए दरोगा ने पति से मोबाइल रिचार्ज करवाया, लाइन हाजिर

Sat, 19 Apr 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
In order to find his wife, the police inspector made the husband recharge his mobile and he was caught on the line
फोटो-18एयूआरपी18- दरोगा धर्मेंद्र यादव। स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन

- महिला के मिलने के बाद सोशल मीडिया पर कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
- एसपी ने मामले की जांच सीओ बिधूना को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। एक महिला को खोजने के नाम पर दरोगा ने महिला के पति से अपना मोबाइल रिचार्ज करवा लिया। मामले की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं, इसकी जांच सीओ बिधूना को सौंपी गई है।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। यह कॉल रिकॉर्डिंग सहार थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार यादव की बताई जा रही है। इसमें दरोगा कॉल करने वाले से कह रहे हैं कि अब बताओ उस समय बाजार में थे। इसपर युवक पत्नी को साथ ले जाने वाले आरोपी पिंटू की मां के घर आने की बात कहता है।
विज्ञापन

इस पर दरोगा कहते हैं कि आ जाने दो। अभी एक आद लड़का और आ जाए। मैंने सूरज को फोन किया था उसने उठाया नहीं। दरोगा कहते हैं कोई दिक्कत नहीं, सूरज आ जाए, बात हो जाए फिर तैयारी कर महिला को लेने चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर युवक कहता है कि सर, संतराम को और पकड़वा दीजिए हम पूरा खर्चा दे देंगे। तो दरोगा उससे सुविधा शुल्क लेने से इन्कार करते हैं और कहते हैं कि उनके फोन का रिचार्ज खत्म हो गया है। इसकी वजह से वह कॉल नहीं कर पा रहे हैं। वह युवक से रिचार्ज करवाने और मिलने पर रुपये देने की बात भी कहते हैं।
बता दें कि सहार थाना के एक गांव निवासी महिला को 22 मार्च को बेला थाना के कर्वी याकूबपुर निवासी पिंटू बहला कर ले गया था। मामले में महिला के पति ने 23 मार्च को सहार थाना में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 अप्रैल को महिला को ढूंढ कर उसके माता-पिता को सौंप दिया था।
एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि पीड़ित से रिचार्ज करवाने के मामले में एसपी अभिजित आर शंकर ने दरोगा धर्मेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, एसआई धर्मेंद्र यादव ने खुद के ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि ऑडियो का कुछ हिस्सा काट कर उनकी छवि को धूमिल करने के लिए वायरल किया जा रहा है। महिला के मिलने को लेकर पुख्ता सुराग मिले थे। इसी बीच उसके फोन का रिचार्ज खत्म हो गया था। बाजार से दूर होने के चलते रिचार्ज नहीं हो पा रहा था।
तभी पीड़ित की कॉल आने पर उन्होंने रिचार्ज करवाने और पास आने पर रुपये लेने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद परिजन की कॉल आने पर उन्होंने अपने फोन का रिचार्ज करवा लिया था और पीड़ित से रिचार्ज न करवाने के लिए भी कहा था। यहां तक कि महिला की खोजबीन के दौरान उन्होंने पीड़ित को भोजन भी करवाया।

महिला के बरामद होने के बाद पीड़ित को उसके जेवर भी वापस दिलवा दिए गए थे। इसका वीडियो उनके पास है। पीड़ित ने पत्नी को साथ रखने से इन्कार कर दिया तो उसे उसके परिजन को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed