फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   in migrant day

Auraiya News: नेहा को प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का मिलेगा मौका

Thu, 05 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
in migrant day
दिबियापुर । राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता नेहा कुशवाहा को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का बुलावा आया है। यह आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से आठ से 10 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

पौधरोपण करके वर्ष 2021 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार पा चुकी नेहा ने बताया कि आयोजन में सम्मिलित होने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आमंत्रण मिला है। उनके साथ राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता लखनऊ के अजीत कुशवाहा, शुभम मिश्रा और रोहित कुमार कश्यप भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बताया कि देश के विकास में भारतवंशियों का अहम योगदान है।
विज्ञापन

उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्येक वर्ष नौ जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे। आठ से 10 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन में अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, युवा कार्यक्रम एवं खेल केंद्रीय मंत्री, विदेश मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और अलग-अलग दूतावासों के उच्च अधिकारी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री एवं समापन राष्ट्रपति करेंगी। कार्यक्रम का प्रथम दिन युवाओं पर आधारित होगा जिसकी थीम ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ होगा। दूसरे दिन आजादी का अमृत महोत्सव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी का योगदान एवं तीसरे दिन ‘भारतीय कार्यबल को वैश्विक स्तर पर गतिशील एवं सक्षम करना’ विषय पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed