फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In every neighborhood went viral fever

हर दूसरे घर में पहुंचा वायरल फीवर

Sat, 10 Sep 2016 12:13 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 10 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
In every neighborhood went viral fever
अस्पताल में इस तरह से लेटे मरीज - फोटो : अमर उजाला
 मौसम में बदलाव के चलते हर दूसरे घर में वायरल फीवर से एक व्यक्ति बीमार है। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक मरीजों से पटे पड़े हैं। सभी मरीजों में एक ही तरह के लक्षण सामने आ रहे हैं। वायरल के अलावा कुछ जुखाम, खांसी से भी पीड़ित हैं। शहर के जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा छह सौ के पार हो गया है।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में डाक्टर के पहुंचने से पहले ही मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं। डाक्टरों की मानें तो सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर के आ रहे हैं। यदि जिस मरीज की हालत अधिक गंभीर दिखाई देती है तो उसकी जांच भी कराई जाती है। डा. अरुण तिवारी ने बताया कि अस्पताल में वायरल फीवर से पीड़ित कई मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों में 40 फीसदी बच्चे हैं। मरीजों की भीड़ के कारण डाक्टर भी परेशान है। कुछ ऐसी ही हालत प्राइवेट अस्पतालों की भी है। वहां भी सुबह से ही मरीजों की लाइनें लग जाती हैं।
विज्ञापन


वायरल बुखार से बचने के उपाय
* आस-पास गंदगी न रहने दें
* बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
* खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोयें
* बासी भोजन का सेवन न करें
* बिना डाक्टर के सुझाव के दवा न लें और
* घर में रखीं दवाओं का प्रयोग न करें
* शरीर को खुला न रखें

ओपीडी में बढ़ रहे मरीज
दिन         मरीजों की संख्या         जांचे
सोमवार         650             78
मंगलवार         580             95
बुधवार            560             88
गुरुवार             598             85
शुक्रवार       620           90

अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक है। जिसमें ज्यादातर मरीज वायरल फीवर के  आ रहे हैं। इन मरीजों को देखते हुए उन्हें दवाएं तो दी जा रही हैं। साथ ही उन्हें सुझाव भी दिए जा रहे हैं कि वह एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. पीके कटियार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed