फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Immediate compensation should be given to farmers affected by natural disaster

औरैया: प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को दिया जाए तत्काल मुआवजा

Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Immediate compensation should be given to farmers affected by natural disaster
मासिक बैठक में बोलते सपा नेता धर्मेंद्र सिंह कुशवाह - फोटो : AURAIYA
औरैया। सपा जिला कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की। कहा कि अधिकारियों से जांच कराकर नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि देश व प्रदेश विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। ओलावृष्टि से किसानों की 80 फीसदी फसलें चौपट हो गई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। कहा कि अगर शीघ्र किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो पार्टी सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा अपना परचम लहराएगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई व अन्ना पशुओं से जनता त्रस्त है और व्यापार चौपट होने की कगार पर है। केंद्र और प्रदेश सरकार इस पर अंकुश लगाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री ओमप्रकाश ओझा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की गलत नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान धर्मेंद्र कुशवाहा, अब्दुल सत्तार , गनेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, अजय पाल जाटव, रामपाल यादव, राजेंद्र सिंह, अनवर सिंह, धनदेवी व रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed