फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Imam commits suicide by hanging himself inside mosque

Auraiya News: मस्जिद के अंदर इमाम ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 21 Oct 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Imam commits suicide by hanging himself inside mosque
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र फफूंद के नांदपुर गांव की मस्जिद में शुक्रवार सुबह इमाम का शव कमरे में पंखे पर लटकता मिला। नमाज पढ़ने आए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मस्जिद की देखरेख करने वाले पूर्व लेखपाल जफरुद्दीन, गनी, सिद्दकी खान और इस्तियाक खान ने बताया कि कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी निवासी हाफिज मोहम्मद जीशान रजा फफूंद के नांदपुर गांव की मस्जिद में इमाम थे। वह मस्जिद के बाहरी हिस्से में बने कमरे में रहते थे। बृहस्पतिवार की रात वह इंशा की नमाज पढ़ाकर कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह फजर की नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे लोगों को इमाम मस्जिद में न मिलने पर लोग उन्हें कमरे पर बुलाने पहुंच गए। कमरे के दरवाजे अंदर से बंद होने व पुकारने पर जवाब न मिलने पर लोगों ने दरवाजे से झांक कर अंदर देखा तो उन्हें इमाम का शव पंखे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ अजीतमल भरत पासवान ने कमरे की कुंडी तोड़कर शव को फंदे से उतार कर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जानकारी पर आए परिजनों ने आर्थिक तंगी से आत्महत्या करने की बात कही है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात पर पंचायत नामा के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जानकारी की। जिसमें परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम व किसी भी प्रकार की अन्य कार्रवाई न कराने की बात लिखकर देने के कारण शव को पंचनामा की कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed