फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   illegal wine factory caught

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
illegal wine factory caught
दिबियापुर (औरैया)। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। काफी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को दिबियापुर थाने के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, दरोगा मुहम्मद शाकिर, मुकेश कुमार ने विकास कुंज में इंद्रपाल सिंह के मकान में छापा मारा। वहां शराब माफिया रमेश चंद निवासी लक्ष्मण पुर्वा थाना फफूंद को गिरफ्तार कर लिया। शराब बनाने के उपकरण, 150 लीटर स्प्रिट से भरी तीन केन, 3820 क्यूआर कोड, 638 खाली क्वार्टर, 1170 क्वार्टरों के ढक्कन,, रंगों की 8 डिब्बी, एक किलो यूरिया बरामद हुई है। एसपी अपर्णा गौतम का कहना है कि एसओजी व दिबियापुर पुलिस को सफलता मिली है।
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बनाने में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहां-कहां और किन लोगों के माध्यम से सप्लाई की जा रही थी, इसकी जांच के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि असली शराब के क्वार्टर में क्यूआर कोड स्कैन करने पर शराब के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है। माफिया नकली क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 80 लीटर शराब, चार गिरफ्तार
फफूंद (औरैया)। पंचायत चुनावों के मद्देनजर फफूंद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के गांव में छापेमारी कर 80 लीटर कच्ची शराब समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर फफूंद थानाध्यक्ष रामचंद्र गौतम, कस्बा इंचार्ज सुखराम सिंह व आबकारी इंस्पेक्टर बीके तिवारी की टीम ने फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी श्याम नरेश के घर में छापा मार कर प्लास्टिक की कट्टी में रखी अस्सी लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने श्याम नरेश, रामू बाथम, रजनीश, नीरज बाथम निवासीगण गांव रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed