{"_id":"69863331d9926f2c040c72fb","slug":"illegal-vehicles-running-from-kanchausi-to-the-district-headquarters-auraiya-news-c-211-1-aur1020-139143-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कंचौसी से जिला मुख्यालय तक चल रहे डग्गामार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कंचौसी से जिला मुख्यालय तक चल रहे डग्गामार वाहन
Sat, 07 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
कंचौसी। क्षेत्र से जिला मुख्यालय के लिए सीधी बस न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग डग्गामार से सफर करने को मजबूर हैं। लोग क्षेत्र से शहर के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग कर रहे हैं।
कंचौसी से जिला मुख्यालय की दूरी 12 किलोमीटर है। यहां से जिला मुख्यालय के लिए परिवहन निगम की कोई भी बस संचालित नहीं होती है। एक मात्र बस भी कभी-कभी आती है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को टैक्सियों में मंहगा किराया अथवा टैक्सी बुक कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कंचौसी से जिला मुख्यालय होते हुए औरैया तक बस संचालन की मांग की है। लोगों का कहना है कि डग्गामार वाहनों में अधिक पैसा और समय बर्बाद हो रहा है। वही, कंचौसी से कानपुर के लिए भी कोई बस नहीं है।
विज्ञापन
समस्या यहीं तक सीमित नहीं, कानपुर और इटावा जाने के लिए सुबह 10 बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण पूर्व प्रधान सुरेश यादव, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, मोनू चौहान, अनूप पोरवाल ने कंचौसी से औरैया व कानपुर के लिए रोडवेज बस संचालित करने की मांग की है।