फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Illegal cut, broken dividers will prove fatal in fog

Auraiya News: अवैध कट, टूटे डिवाइडर कोहरे में साबित होंगे जानलेवा

Tue, 29 Nov 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Illegal cut, broken dividers will prove fatal in fog
औरैया। यातायात माह के 29 दिन गुजर गए हैं। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। दिसंबर माह की शुरुआत से ही कोहरा पड़ने के आसार हैं। ऐसे में हाईवे के अवैध कट, टूटे डिवाइडर और जर्जर सर्विस लेन हादसे का बड़ा कारण बन सकती हैं। इन अवैध कटों से हल्के व भारी वाहन बेखौफ गुजर रहे हैं, जिससे अक्सर हादसे होते हैं।
विज्ञापन

जिले में यातायात व्यवस्था जुगाड़ के भरोसे संचालित हो रही है। कानपुर देहात के महटौली से लेकर इटावा सीमा अजीतमल तक गुजरे नेशनल हाईवे पर अवैध कट की संख्या कई गुना हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसे अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करना शुरू किया है। कदम-कदम पर अवैध कट से हादसे बढ़े हैं। ठंड बढ़ने के साथ दिसंबर में कोहरा पड़ना शुरू होगा। ऐसे में अवैध कट और टूटे पड़े डिवाइडर, बैरियर बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। समय रहते इन्हें बंद कराने के साथ कार्रवाई नहीं की गई तो घटनाओं पर अंकुश नहीं लगेगा।
विज्ञापन

- सड़क सुरक्षा की बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ परिवहन व पुलिस विभाग को अवैध कट बंद करने, तीव्र मोड़, डिवाइडर, सर्विल लेन शुरू होने वाली जगहों पर संकेतांक लगाने के निर्देश दिए थे। मगर यह योजना पिछले एक साल से कागजों पर दौड़ती रही। जिले की सीमा में करीब छोटे बड़े 50 अवैध कट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाईवे किनारे जहां घनी आबादी है या तीव्र मोड़ है, वहां एनएचएआई प्रबंधन को लोहे की जालियां लगाकर अवैध कट बंद करने के निर्देश थे। यह योजना अधर में लटकी है।

---
बोले जिम्मेदार....
सड़क हादसे रोकने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। लोहे की जाली लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर एनएचएआई को भेजे गए हैं। इसकी समीक्षा भी की जा रही है, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- रेहाना बानो, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed