{"_id":"3167f4aa22cdae5f5807b6d29a21f8c1","slug":"illegal-clay-are-mined-by-two-quad-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर हुए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर हुए सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रुप से मिट्टी का खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को सोमवार रात पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। थानाध्यक्ष फहीम अख्तर का कहना है कि किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिबियापुर पुलिस को सूचना मिली कि रामगढ़ से छनन का पुर्वा के बीच अवैध रुप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। थानाध्यक्ष फहीम अख्तर, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को मौके पर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ट्रैक्टरों को पकड़कर दिबियापुर थाने में लाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन