Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   IIT experts will examine Yamuna bridge surface

औरैयाः आईआईटी एक्सपर्ट करेंगे यमुना पुल सतह की जांच

Fri, 18 Nov 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
IIT experts will examine Yamuna bridge surface
यमुना पुल की टूटी पड़ी विंग वॉल। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शेरगढ़ घाट के जर्जर यमुना नदी पुल की अब आईआईटी एक्सपर्ट जांच करेंगे। पुल के सतह की जांच होने के बाद ही आगे का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इससे पहले करीब 17 करोड़ लागत का निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर रोक लगा दी गई है। एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार होगा। तीन माह के लिए बंद किए गए आवागमन को संचालन में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

यमुना नदी पुल के बेयरिंग खराब होने से बढ़ रहे कंपन को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिलाधिकारी के आदेश पर 10 नवंबर से भारी वाहनों पर रोक लगा दी। अब भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर झांसी की तरफ जा रहे हैं। इधर, विभाग ने ऊपरी हिस्से और बियरिंग ठीक कराने के लिए करीब 17 करोड़ रुपये लागत का आकलन तैयार कर प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

इस पर उच्चाधिकारियों ने यह कह कर रोक लगा दी कि पुल की सतह, पिलर (खंभे जिस पर पुल टिका है) इसकी भी बारीकी से जांच होनी चाहिए। अधिकारियों की एक्सपर्ट बुलाने पर सहमति बनी है। अब पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी दिल्ली से आईआईटी एक्सपर्ट की टीम बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम आकर पुल के साथ-साथ पानी में खड़े खंभों व सतह की जांच करेगी। साथ ही क्षतिग्रस्त हो चुकी विंगवॉल भी देखेगी। इसके उपरांत ही नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। तब जाकर पुल की मरम्मत का काम शुरू हो सकेगा। इन स्थितियों में अभी पुल कई महीने तक बंद रह सकता है।
ड्रोन कैमरे से पानी की सतह तक होगी जांच
यमुना नदी पुल व पानी के अंदर तक पुल के खंभों की जांच के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जाएगा। इस पूरे काम के लिए लगभग एक सप्ताह में टीम के आने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, जिस आधार पर जांच होनी है और रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें समय लगेगा।
बदले जाएंगे पुल के 28 रोलर बेयरिंग
यमुना नदी पुल में आई खराबी के चलते बढ़े कंपन को देखते हुए पुल के सभी 28 रोलर बेयरिंग बदले जाएंगे। इसके अलावा एक्सपेंशन ज्वाइंट, बियरिंग कोट आदि की खामियों को भी दूर किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट विभाग पहले से तैयार कर चुका है।
विभाग की अनदेखी से हुआ यमुना पुल क्षतिग्रस्त
शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की मरम्मत को लेकर विभागीय लापरवाही साफ तौर पर सामने दिखाई दे रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रत्येक पांच साल में पुल की मरम्मत की जानी थी। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों ने इसकी पूरी अनदेखी की। जिसके परिणाम स्वरूप करोड़ों रुपये कीमत का पुल आज क्षतिग्रस्त अवस्था में पहुंच गया है। ऐसे में शासन से लापरवाह अधिकारियों पर जांच की तलवार लटक रही है।
---
28 साल में जवाब दे गई पुल की क्षमता
शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर स्थित शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी पर बने पुल का 23 जून 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उद्घाटन किया था। जानकार सूत्रों के मुताबिक, कार्यदायी संस्था की ओर से पुल के निर्माण को लेकर लगभग सौ साल के हिसाब से योजना बनाई जाती है। ऐसे में यदि देखा जाए तो यमुना नदी पुल 28 साल में ही जवाब दे गया।

वर्जन
यमुना नदी पुल का आईआईटी दिल्ली की एक्सपर्ट टीम द्वारा जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। इसमें पुल के खंभों की पानी के अंदर और बाहर दोनों स्थिति भी देखी जाएंगी। साथ ही विंग वॉल का निरीक्षण होगा। टीम के सर्वे के उपरांत ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रयास तेज हैं। जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - परवेज अहमद, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, कानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed