फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the accused not arrest, family fasting

गिरफ्तारी न हुई तो परिवार सहित अनशन

Sun, 28 Aug 2016 12:05 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 28 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
If the accused not arrest, family fasting
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
सदर कोतवाली में दर्जा प्राप्त मंत्री, एसडीएम व एक शिक्षक के खिलाफ बलात्कार का प्रयास करने व एससी/एसटी अधिनियम के तहत  मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर  पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें सात दिन में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार सहित धरना प्रदर्शन व अनशन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि दो साल बाद दर्ज किए गए मामले में अभी तक पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी के निर्देशों की पूरी तरह से अवहेलना की जा रही है। इससे न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। दर्जा प्राप्त मंत्री मोहम्मद इरशाद, तत्कालीन एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व शिक्षक इब्राहीम जघन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन


पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी ओर से उसकी स्वामित्व वाली भूमि को अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेजों के तहत बैनामा कराने आदि उत्पीड़न होने पर कोतवाली औरैया में गल्जार व इब्राहीम के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आठ महीने बाद भी न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। इस मामले में  शपथ पत्र एवं भू राजस्व निरीक्षक व पुलिस कोतवाली औरैया आदि की ओर से जांच रिपोर्ट और अन्य कब्जेदारी संबंधी दस्तावेज न्यायालय में साक्ष्य के तौर पर दिए जा चुके हैं। इस पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कराया जाए। साथ ही पति व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। पीड़िता ने  कहा कि एक सप्ताह मेें  आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो वह परिवार सहित धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed