फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the accident happened due to encroachment, the shopkeeper is responsible

अतिक्रमण से हादसा हुआ तो दुकानदार जिम्मेदार

Sat, 30 Apr 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
If the accident happened due to encroachment, the shopkeeper is responsible
फोटो-29एयूआरपी-22 बिधूना में भ्रमण करतीं एसडीएम व सीओ, साथ में पुलिस बल। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। नगर में एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ दुकानदारों को मानक के तहत सामान रखने व अतिक्रमण न फैलाने के निर्देश दिए। कहा कि अतिक्रमण की वजह से हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार संबंधित दुकानदार होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम लवगीत कौर, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने पुलिस बल के साथ पूरे नगर में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि नगर पंचायत के तहत जो मानक निर्धारित हैं, उसके अंतर्गत ही सामान रखें।
विज्ञापन

अतिक्रमण से अगर कोई हादसा होता है या किसी की जान गई तो उसका जिम्मेदार अतिक्रमण करने वाला दुकानदार ही होगा। दुकानों के बाहर तक सामान रखे लोगों को दो दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। फिर गाड़ी मालिकों व चालकों को चेतावनी दी कि अपने वाहन बस स्टैंड पर खड़ा करें। सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed