फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If schools harass, their recognition will be cancelled

Auraiya News: स्कूलों ने उत्पीड़न किया तो खत्म होगी मान्यता

Sat, 19 Apr 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
If schools harass, their recognition will be cancelled
बैठक लेते डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी। - फोटो : प्रधानडाकघर आधार केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते बच्चे।
औरैया। जिले में अगर किसी भी स्कूल ने छात्रों व अभिभावकों का शोषण किया तो संबंधित स्कूल की मान्यता समाप्त होगी। ये निर्देश डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बैठक में दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में उन्होंने प्रबंधक व प्रधानाचार्यों से विभिन्न मसलों पर चर्चा की। विद्यालयों में की गई फीस बढ़ोतरी, तय दुकान से स्कूल ड्रेस व पाठ्य-पुस्तकें क्रय करने को बाध्यता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का उत्पीड़न व शोषण रोकने को जिला शुल्क नियामक समिति निगरानी गठित की गई है।
विज्ञापन

ये समिति निगरानी करेगी और शिकायत पर जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई कर मान्यता समाप्त की संस्तुति भी करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि स्कूल द्वारा छात्र- छात्राओं व अभिभावकों को ड्रेस, पुस्तकों, कॉपियों के लिए विशेष दुकान से क्रय करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों की मान्यता समाप्त की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ मनीष कुमार मौर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रभारी डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत, बीएसए संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed