फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   i will discharge my duties

...मैं अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा

Sun, 20 Dec 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 20 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
i will discharge my duties
ग्राम पंचायतों में नई सरकार के गठन से पूर्व पंचायती राज विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम पर रविवार को जिले भर के ब्लाक मुख्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें संगठित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित 356 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचात सदस्यों को पद और दायित्वों की शपथ दिलाई गई। इन ग्राम पंचायतों में आगामी 26 दिसंबर को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में प्रथम बैठक में पंचायत की समितियों के गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


औरैया सदर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों का शहर के सदर ब्लाक सभाकक्ष में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यहां एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में खंड विकास अधिकारी हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने ब्लाक क्षेत्र की कुल 95 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष संगठित 67 ग्राम पंचायतों में 66 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता शपथ दिलाई। सदर ब्लाक क्षेत्र में असवेटा, पड़रिया, प्रयागपुर, चौकी, बिरिया, रुदौली सहित 28 असंगठित ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण निर्वाचित ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई है।
विज्ञापन


सहार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र की कुल 65 ग्राम पंचायतों में 50 संगठित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वीडीसी सदस्यों को बीडीओ किशनलाल सोनकर ने शपथ ग्रहण कराई। सदस्यों के अधूरे कोरम की वजह से ब्लाक क्षेत्र की पुर्वा रावत, बरियारेमऊ, बाइशाहपुर छौंक, ताजपुर छौंक, सोथरा, सबलपुर, पौथी, अमौआहार, नोगवां, मधवापुर, दिवरी, लहरापुर, परसू, अघारा व भटौली फफूंद ग्राम पंचायतों में नई सरकार का कोरम पूरा न होने के चलते निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वीडीसी को शपथ ग्रहण नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक सभाकक्ष में एसडीएम मदनचुद्र दुबे की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। ब्लाक क्षेत्र की कुल 69 ग्राम पंचायतों में संगठित 52 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वीडीसी को एसडीएम बिधूना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में नई सरकार के गठन का कोरम पूरा न हो सका है।

एरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र की कुल 46 ग्राम पंचायतों में नई सरकार का दो-तिहाई कोरम पूरा करने वाली 38 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वीडीसी को शपथ दिलाने के लिए सभाकक्ष में समारोह आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार चौधरी ने सभी ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाकर जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

समारोह में अनुपस्थित रहे चिरुहूली ग्राम प्रधान
औरैया। गत् 13 दिसंबर को ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम घोषित हो जाने के बाद रविवार को सदर ब्लाक सभाकक्ष में आयोजित समारोह में संगठित होते हुए भी ग्राम पंचायत चिरुहूली असंगठित ग्राम पंचायतों की सूची में शामिल किया गया है। समारोह में संगठित 67 ग्राम पंचायतों में से 66 ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई गई। जबकि  शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायत चिरुहूली के लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुई ग्राम प्रधान रीनू प्रजापति के गैरहाजिर होने से इस ग्राम पंचायत में नई सरकार के गठन की हाल फिलहाल संभावना समाप्त हो गई है।

जिले की नई ग्राम पंचायतों के आंकड़ो पर एक नजर --
ब्लाक        ग्राम पंचायत   संगठित ग्राम पंचायत    असंठित ग्राम पंचायत
सहार            65            50                15
भाग्यनगर       73            49                24
एरवाकटरा       46            38                08
बिधूना           69            52                17
अछल्दा       61            49                12
अजीतमल       68            51                17
औरैया सदर        95            66                29


विभाग की ओर से प्राप्त कराए गए निर्देशों के क्रम में संगठित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सस्ययों को शपथ ग्रहण करवा दी गई है। ब्लाकों में हुए समारोह में जिले के 355 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई है।
राजेंद्र प्रकाश, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed