{"_id":"6a8f3989faeee938960a2cb6","slug":"husband-hangs-himself-after-drunken-dispute-with-wife-and-father-auraiya-news-c-211-1-aur1009-150437-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नशे में पत्नी-पिता से विवाद के बाद फंदे से लटक कर पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नशे में पत्नी-पिता से विवाद के बाद फंदे से लटक कर पति ने दी जान
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर लालपुर में मंगलवार रात दंपती में झगड़ा हुआ।पत्नी बच्चों को लेकर घर से चली गई। इसी दौरान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
गांव शाहपुर लालपुर निवासी तेज सिंह राठौर (38) मंगलवार रात करीब नौ बजे शराब के नशे में घर लौटा था। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी संगीता और पिता से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। इससे घबराकर पत्नी संगीता अपने दोनों बेटों दिव्यांशु (15) और दीपांशु (10) को लेकर गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार के घर चली गई। पिता भी घर से बाहर निकल गए।
परिजन के अनुसार, घर में अकेले रहने के दौरान तेज सिंह ने काफी देर तक गाली-गलौज की और फिर बाहर बने कमरे में चला गया। देर रात जब पत्नी और बच्चे घर लौटे तो तेज सिंह को पंखे के हुक में फंदे से लटका देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।