फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband commits suicide after dispute with wife

Auraiya News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगा दी जान

Sun, 16 Jun 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide after dispute with wife
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर रोड स्थित मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिम निवासी एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद जालौन के बंगरा निवासी गोलू यादव 28 मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिम में पत्नी संतोष कुमारी के साथ रविंद्र सिंह के यहां किराए पर रहता था। वह औरैया में किसी दुकान पर नौकरी करता था। शुक्रवार की देर रात उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद करके छत से कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि उसकी पत्नी आरती की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के आत्महत्या करने के पीछे पति-पत्नी के विवाद विवाद का मामला सामने आया है। वहीं मृतक के पिता विजय यादव ने बताया कि उसके लड़के की शादी दो साल पहले हुई थी। उसके एक साल की बेटी है। बताया कि उसका बेटा पहले प्राइवेट बस में कंडक्टर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उसका आरती से मिलना हो गया। बताया कि आरती पहले से ही शादीशुदा थी। इसके बावजूद भी उसने उनके बेटे को फंसा कर शादी कर ली। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उनके बेटे का फोन भी आया था। उसने अपनी दोनों बहनों व बड़े भाई से बात भी की थी। उसके थोड़ी ही देर के बाद उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। जिस पर वह पूरे परिवार के साथ औरैया चिचौली पहुंचे। जहां बेटे को मृत अवस्था में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed