फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   husband bites wife nose with teeth in auraiya

औरैयाः पति ने गुस्से में दांतो से काट ली पत्नी की नाक

Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
husband bites wife nose with teeth in auraiya
औरैया। गांव लालपुर में आपसी विवाद में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट ली। घायल महिला ने अछल्दा थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी एक महिला और उसके पति के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं थे। एक साल पहले महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। प्रेमी से विवाद होने के बाद कुछ समय से वह अछल्दा में आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर महिला बाजार राशन लेने जा रही थी। रास्ते में पहले पति धर्मेंद्र कुमार ने उसे पकड़ लिया और दांतों से उसकी नाक काट ली। इसके बाद वहां से भाग गया। महिला ने अछल्दा थाने जाकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ राजेश कुमार ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति धर्मेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed