{"_id":"68f910f46ce61b659d00abd6","slug":"husband-and-his-brother-beat-up-his-wife-and-in-laws-three-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1007-133377-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी व ससुरालियों को पीटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी व ससुरालियों को पीटा, तीन घायल
Wed, 22 Oct 2025 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22एयूआरपी42 - गांव सेऊपुर में तैनात पुलिस बल। संवाद
बिधूना। फफूंद थाना क्षेत्र स्थित गांव सेऊपुर में एक युवक ने अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर पत्नी व ससुरालियों की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आई पत्नी की बहन व उसके पति को भी पीटा। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना को देखते हुए गांव में कई थानों के फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
अवनीश कुमार निवासी गांव सेऊपुर ने भाईदूज पर अपने भाई सुनील के साथ मिलकर पत्नी राधा राजपूत की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी राधा की बहन कंचन उदी मोड़ थाना बढ़पुरा जनपद इटावा को हुई, तो वह अपने मायके वालों राजू, शिवम, आशीष, सोनू व पति सोहन के साथ बीचबचाव करने पहुंच गई। आरोपियों ने इन सभी के साथ भी मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। घटना के बाद अछल्दा, फफूंद, अजीतमल सहित औरया पुलिस को गांव में तैनात किया गया है।
क्षेत्राधिकारी अजीतमल अजय कुमार, औरया कोतवाल राजकुमार, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, महिला थाना प्रभारी पूजा राठौर, फफूंद थाना प्रभारी जेपी पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे। पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल सात आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।