{"_id":"65f0aa1fc290f4637b0f34f4","slug":"hurt-by-spoiled-paper-student-commits-suicide-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109709-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेपर खराब होने से आहत छात्रा ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेपर खराब होने से आहत छात्रा ने जान दी
विज्ञापन
औरैया। हाईस्कूल का पेपर खराब होने से आहत छात्रा ने जान दे दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी मुस्कान 15 पुत्री राजू दसवीं में पढ़ती थी। उसकी बोर्ड की परीक्षा चल रहीं थीं। सोमवार देर रात उसने पेपर खराब होने से परेशान होकर अपने घर के अंदर कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। घटना के समय छात्रा ने कमरे में अंदर से कुंडी लगा रखी थी। सुबह परिजनों ने अंदर देखा तो छात्रा पंखे से साड़ी की मदद से फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने पेपर खराब होने से आहत होकर आत्महत्या की बात कही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।