{"_id":"9f48e441b536b87c36e5cf75017df112","slug":"human-life-is-the-greatest-religion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव जीवन ही सबसे बड़ा धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव जीवन ही सबसे बड़ा धर्म
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी रोड पर गणेश महोत्सव के चलते आरंभ कराई गई श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन भर्थना से पधारे रविंद्र शास्त्री ने श्रोताओं से कहा कि मानव जीवन का सबसे बड़ा परम धर्म गोविंद से प्रेम करना है। मानव के अंदर होना चाहिए कि भगवान मेरे है और मैं भगवान का।
विज्ञापन
रविंद्र शास्त्री ने कहा कि सभी देवी देवताओं का सम्मान करना चाहिए, किंतु निष्ठा एक में रखनी चाहिए। भगवान का कभी जन्म नहीं होता, वह अवतार लेते है।
कहा कि जो व्यक्ति भगवान की कथा नहीं सुनता, उनका संसार में वजूद नहीं होता। कहा कि संसार में सबसे तेज गति वाला मन होता है और व्यक्ति यदि मन को प्रभु के चरणों में रोक लें तो उसका जीवन बदल सकता है।
विज्ञापन
इसलिए कथा सुनने के वक्त व्यक्ति के मन में भगवान के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए। श्रीमद भागवत कथा में वीपी यादव, दीपक गुप्ता, दिलीप शर्मा, अशोक यादव, लल्ला गुप्ता, पंकज के अलावा आदि श्रोतागण मौजूद रहे।
विज्ञापन