फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   HT line wire fell near bus stop, stampede

Auraiya News: बस स्टॉप के पास एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा, मची भगदड़

Tue, 18 Jul 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
HT line wire fell near bus stop, stampede
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐरवाकटरा।
कस्बा के किशनी रोड पर बस स्टॉप समीप सोमवार शाम पांच बजे के करीब 11 केवी मेनलाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। भीड़भाड़ होने की वजह से सड़क पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई टूटे तारों की चपेट में नहीं आया।
सोमवार शाम करीब पांच बजे कस्बा के बिधूना-किशनी मार्ग पर एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा। टूटे तारों से बचने के लिए दुकानों के बाहर व सड़क पर आवागमन कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। निकल रहे वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। कस्बा निवासी अरुण कुशवाह, पुनीत यादव, अमित शुक्ला ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मेन सड़क को क्रॉस करते हुए बिजली लाइन निकाली गई है। मगर एलटी लाइन के नीचे कोई सेफ्टी गार्डिंग नहीं की गई है। तार टूटकर सीधा बिधूना किशनी मार्ग के बीचो बीच गिरा है।
विज्ञापन

घटना के समय बिजली सप्लाई चालू थी और जिस समय तार टूटकर गिर उस समय सवारियों से भरी बस जोकि बिधूना की ओर जा रही थी कुछ ही दूरी पर खड़ी थी। कुछ देर बाद तार टूटता तो बस पर गिरता और बड़ी अनहोनी घटना हो सकती थी। बिजली के जर्जर तार हादसे को दावत दे रहे हैं। अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी। यदि क्रॉस लाइन में गर्डिंग नहीं हुई है तो उसे जल्द कराया जाएगा। तार टूटने की सूचना पर उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराई गई। जिसके बाद लाइनमैन को भेजकर टूटा तार जुड़वाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed